यमुना का जलस्तर बढ़ा, राजघाट के पास बाढ़ जैसे हालात

नई दिल्ली। यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण शुक्रवार को महात्मा गांधी के स्मारक राजघाट पर बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। वहां घुटनों तक पानी जमा हो गया है।

राजघाट के निकट जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, चौधरी चरण सिंह, राजीव गांधी, अटल विहारी बाजपेयी और कांग्रेस नेता संजय गांधी सहित कई अन्य दिग्गज नेताओं के स्मारक हैं। पास में ही व्यस्त आईटीओ क्रॉसिंग है, जो शुक्रवार सुबह से ही जलमग्न है।

पानी सुप्रीम कोर्ट के पास तक पहुंच गया है। शुक्रवार को पूरे इलाके में भीषण जाम लग गया, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई।

गुरुवार को यमुना नदी 45 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए उच्चतम स्तर 208.65 मीटर पर बह रही थी। शुक्रवार को इसका पानी 208.35 मीटर पर था। परिणामस्वरूप, कई निचले इलाकों और सड़कों पर पानी भर गया।

राजघाट के अलावा मुखर्जी नगर, मॉडल टाउन, सिविल लाइंस, मजनू का टीला और आईएसबीटी जैसे इलाकों में बड़े पैमाने पर जल जमाव हुआ है। गुरुवार को पानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के पास तक भी पहुंच गया था। हालांकि, पानी अब धीरे-धीरे कम हो रहा है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube