यूपी: अखिलेश यादव बोले- ईरान युद्ध पर अपना रुख साफ करे केंद्र सरकार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ईरान मामले पर कहा कि किसी देश के सबसे खास से लेकर आम नागरिकों तक पर हो रहे जानलेवा हमलों व जंग के इन हालात में हमारे देश की सरकार अपना रुख साफ करे और बताए कि वो जंग के साथ है या अमन के। युद्ध को रोकने व शांति की बहाली के लिए एक तटस्थ देश होने के नाते क्या कूटनीतिक प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि हमारे देश की सरकार हरसंभव स्तर पर युद्ध में मारे जाने वालों से जुड़ी खबरों की पुष्टि करे और सच क्या है ये जनता के सामने रखे। युद्धकालीन समाचार अक्सर रणनीति का हिस्सा होते हैं, इसीलिए उनकी पुष्टि की जरूरत होती है।

अखिलेश ने कहा कि इंसान के साथ इंसानियत का मारा जाना बेहद अफसोसजनक है। हर देश को जिम्मेदाराना व्यवहार करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube