यूपी के राहुल आस्ट्रेलिया में वर्ल्ड जूनियर टीटी चैंपियनशिप में होंगे निर्णायक

लखनऊ। यूपी के राहुल जायसवाल को आस्ट्रेलिया के बेंडिगो में दो से नौ दिसंबर तक होने वाली विश्व जूनियर टेबल टेनिस चैंपियनशिप में अंपायर होंगे। राहुल को यह जिम्मेदारी भारतीय टेबल टेनिस महासंघ की ओर से दी गई है। वर्तमान में डीजल शेड, आलमबाग, उत्तर रेलवे, लखनऊ में कार्यालय अधीक्षक के पद पर कार्यरत राहुल ने शिलांग में हुए सैफ गेम्स 2016 तथा इंदौर में हुए वर्ल्ड कैडेट और जूनियर सर्किट 2015 में भी अंपायरिंग कर चुके है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ के महासचिव अरुण कुमार बनर्जी ने दी।

67वीं सीनियर स्टेट वॉलीबाल चैंपियनशिप 30 को

लखनऊ। लखनऊ जिला वॉलीबाल संघ की ओर से अमरोहा के गजरौला में 30 नवम्बर को 67वीं सीनियर स्टेट वॉलीबाल चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। पियनशिप में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी क्रिश्चियन कॉलेज ऑफ फिजकल एजूकेशन गोलागंज में होना है। अधिक जानकारी के लिए आयोजन सचिव हेनरी जी. डेविस से 9415094722 पर सम्पर्क कर सकते है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube