यूपी सरकार ने 6 मार्च तक स्कूल बंद रखने का दिया आदेश

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से होली त्योहार को देखते हुए छुट्टियों को बढ़ाने का आदेश दिया गया है। पहले राज्य सरकार की ओर से होली की छुट्टियां 4 मार्च तक थीं जिसे अब 6 मार्च तक एक्सटेंड किया गया है। यह नियम सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों पर समान रूप से लागू रहेगा। राज्य सरकार की ओर से शिक्षा विभाग को निर्देश भेज दिया गया है।

छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा है प्राथमिकता

राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि होली एक दिन का त्योहार नहीं है और यूपी में इसे बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। होली के अगले कुछ दिनों में भारी भीड़-भाड़ रहती है और लोग यात्रायें करते हैं। ऐसे में छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है।

बोर्ड एग्जाम पर असर नहीं

सभी छात्रों और अविभावकों की जानकारी के लिए बता दें कि राज्य में हो रहीं बोर्ड परीक्षाओं पर किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया जा रहा है। बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन अपने समय पर ही होगा।

12 मार्च तक संपन्न होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं

उत्तर प्रदेश बोर्ड 10th 12th बोर्ड एग्जाम का आयोजन 12 मार्च तक करवाया जायेगा। बोर्ड परीक्षाओं में 52 लाख से अधिक स्टूडेंट्स भाग ले रहे हैं। यूपी बोर्ड हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में 5230297 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। हाई स्कूल में 2750945 स्टूडेंट्स पंजीकृत हैं जिसमें से 1438683 बालक एवं 1312263 बालिकाएं रजिस्टर्ड हैं। इसके अलावा 12वीं कक्षा में 2479352 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया है जिसमें से 1303012 छात्र और 1176340 छात्राएं रजिस्टर्ड हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube