यूपी सीनियर पुरूष व महिला रोइंग टीम चयनित

लखनऊ। आगामी 37वीं राष्ट्रीय सीनियर रोइंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश की सीनियर पुरूष व महिला रोइंग टीम का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस बोट क्लब पर किया गया। चयनित टीम का कैंप खेल निदेशालय के तत्वावधान में एक दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक प्रयागराज मेें लगेगा। उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन की चयन समिति के चेयरमैन आदित्य मिश्रा (आईपीएस) ने टीम की घोषणा करते हुए बताया कि चयनित टीम 17 से 23 दिसम्बर तक पुणे में होने वाली 37वीं राष्ट्रीय सीनियर रोइंग प्रतियोगिता में भाग लेगी। यूपी रोइंग एसोसिएशन के महासचिव सुधीर शर्मा ने बताया कि चयनित टीम 15 दिसम्बर को प्रयागराज से पुणे के लिए प्रस्थान करेगी।

चयनित टीमः- अमित कुमार, अश्विनी सिंह, उपेंद्र कुमार (तीनों यूपी पुलिस), गणेश निषाद (मिर्जापुर), कपिल शर्मा, सुमित राठी (दोनों मेरठ), दिव्यांश निषाद, सच्चिदानंद शुक्ला, अरूण निषाद, अमन कुमार, कार्तिक निषाद, चेष्टा यादव, अंजली पाल, काश्वी चावला (सभी प्रयागराज), किरन देवी (झांसी)। मैनेजर कम कोचः जागृति गुप्ता (एनआईएस), कोचः राम निरंजन, मैनेजरः रज्जन प्रसाद यादव।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube