रणनीतिक पेट्रोलियम रिजर्व के इस्तेमाल को अमेरिका तैयार

वाशिंगटन : सउदी अरब के बड़े तेल ढांचा और बड़े तेल क्षेत्र पर हमले के बाद वैश्विक बाजार में तेल की आपूर्ति और उत्पादन में कमी के मद्देनजर अमेरिका रणनीतिक पेट्रोलियम रिजर्व के इस्तेमाल करने को तैयार है। यह जानकारी सोमवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्वीट कर कहा है, ‘सऊदी अरब में हमले के बाद पेट्रोल की कीमतों पर असर पड़ सकता है। मैंने जरूरत पड़ने पर तेल की पर्याप्त आपूर्ति के लिए रणनीतिक पेट्रोलियम रिजर्व से तेल इस्तेमाल करने को अधिकृत किया है। मैंने टेक्सास और अन्य राज्यों में वर्तमान में तेल पाइपलाइनों की मंजूरी के मामले में तेजी लाने के लिए सभी उपयुक्त एजेंसियों को सूचित कर दिया है।’

विदित हो कि पिछले शनिवार को सीरिया के हूती विद्रोहियों ने सउदी अरब की सबसे बड़ी सरकारी कंपनी अरामको की दो रिफाइनरिज और एक बड़े तेल क्षेत्र पर ड्रोन से हमला किया था। इसके बाद इन जगहों पर भीषण आग लग गई थी। इसके बाद सउदी अरब में तेल के उत्पादन और आपूर्ति पर व्यापक प्रभाव पड़ा है। ट्रंप ने कहा कि वह जानते हैं कि हमला किसने किया है, लेकिन उन्हें शाही परिवार से हमलावर के बारे में सुनना चाहते हैं। उन्हें कई शर्तों को ध्यान में रख कर आगे बढ़ना होगा। विदित हो कि रण्नीतिक पेट्रोलियम रिजर्व का निर्माण 1970 में सउदी तेल के एमबार्गो के मद्देनजर किया गया था। यह अमेरिकी गोल्ड कोस्ट में स्थित है जो दुनिया में सबसे बड़ा क्रूड ऑयल का रिजर्व है।

 

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube