रणवीर सिंह का भी टाइम सही चल रहा है और आलिया भट्ट का l ऐसे में अब दोनों ये बताने आ रहे हैं कि अपना टाइम आएगा

अपना टाइम आएगा…l रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की अगली फिल्म गली बॉय (गल्ली बॉय) की टैग लाइन भले ही ये हो लेकिन ये दुनिया जान चुकी है कि उनका तो टाइम चल रहा है। सिंबा और राज़ी के कमाल के बाद दोनों एक साथ फिल्म गली बॉय में नज़र आयेंगे, जिसका ट्रेलर आज जारी कर दिया गया है।

ज़ोया अख्तर के निर्देशन में बनी ये फिल्म मुंबई के स्ट्रीट ( गल्ली) रैपर की कहानी है। फिल्म को ज़ोया के भाई फरहान और रितेश सिधवानी की कंपनी प्रोड्यूस कर रही है। फिल्म में कल्कि केकला और विजय राज का भी अहम् रोल है। फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी ने भी बड़ा रोल निभाया है l पहले ये ट्रेलर देखिए –

फिल्म में रणवीर सिंह ने नावेद शेख़ और आलिया ने सकीना का रोल निभाया है। ये म्यूज़िकल रैप फिल्म मुंबई के अंडरग्राउड रैपर डिवाइन और नयेज़ी (नावेद शेख़) की असली कहानी है। फिल्म में ट्रेलर से पता चलता है कि फिल्म में डायलॉग के बराबर रैप्स हैं। साथ ही बातें भी मुंबई के धारावी और स्लमस एरिया में बोली जाने वाली में हैं।

ये रणवीर की अब तक की फिल्मों से हट कर है। अब तक ऐतिहासिक और मसाला फिल्में करने वाले रणवीर सिंह के लिए इस फिल्म में रैप के साथ एक ऐसे लड़के को साबित करने की चुनौती रही जिसे दुनिया बेकार समझती थी। आलिया भट्ट, ट्रेलर के जरिये ये फिर साबित कर बैठीं की वो अब कितनी परिपक्व कलाकार बन चुकी हैं। गली बॉय का प्रीमियर फरवरी में बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में होना है और उसके बाद 14 फरवरी (वेलंटाइन डे) को फिल्म रिलीज़ होगी।

रणवीर सिंह ने पिछले साल नवंबर में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ इटली के लेक कोमो में शादी की थी। शादी के बाद रणवीर सिंह की सिंबा आई और अब गली बॉय को लेकर वो तैयार हैं। पिछले साल 2018 की शुरुआत में रणवीर सिंह की पद्मावत रिलीज हुई थी जिसने 300 करोड़ से ऊपर की कमाई की और फिर साल के अंत में सिंबा आई जो 200 करोड़ के पार निकल गई l

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube