राकेश श्रीवास्तव के जादू में राम जी ही राम जी

लखनऊ। 42 वें रामायण मेला अयोध्या में आज अंतिम दिन मशहूर जादूगर राकेश श्रीवास्तव का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोला , जादूगर राकेश ने अपनी जादुई कला से पूरे स्टेज पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी की मनभावन झांकी प्रस्तुत कर पूरा पांडाल भक्तिमय कर दिया , दर्शक दीर्घा जय श्री राम के उदघोष से गुंजाय मान ही गई ।

इसके बाद जादूगर राकेश ने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज कारनामे दिखाकर दर्शकों को हैरत में डाल दिया , एक लड़की के आर पार 12 तलवारें आर पार कर उस लड़की को गायब भी कर दिया , जिससे लोगों में हलचल मच गई , लड़की को तीन हिस्सों में काट कर अलग करना , नर कंकाल हवा में उड़ाना आदि कारनामों के साथ ही अपना लोकप्रिय आइटम हम सब एक हैं को बड़े ही रोचक तरीके से प्रस्तुत कर दर्शकों की भरपूर तालियां बटोरी ।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube