
आरपीएससी की ओर से सब-इंस्पेक्टर टेलिकॉम भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। आप इस पेज से मेरिट लिस्ट डाउनलोड करके अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं। सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण फिजिकल टेस्ट में शामिल होना होगा।
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से सब-इंस्पेक्टर टेलिकॉम पदों पर होने वाली लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। परिणाम ऑनलाइन माध्यम से PDF फॉर्मेट में आरपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी हुआ है जहां से आप मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इस पेज पर भी रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया गया है जिससे आप सीधे अपना रोल नंबर चेक करके परिणाम की जांच कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 9 नवंबर 2025 को करवाया गया था।
फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट के लिए 671 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट
मेरिट लिस्ट में सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर दर्ज हैं। कुल 671 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) के लिए क्वालीफाई किया गया है। इसमें से अनुसूचित क्षेत्र के लिए कुल 10 उम्मीदवारों को वहीं गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए कुल 661 अभ्यर्थियों को मेरिट लिस्ट में जगह दी गई है।
रिजल्ट चेक करने की स्टेप्स
राजस्थान एसआई टेलिकॉम रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए सबसे पहले आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
होम पेज पर News and Events में Result Preamble (Qualified for Physical Efficiency Test) for Sub Inspector (Telecom) Comp. Exam – 2024 पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
अब आप इसे डाउनलोड करके इसमें अपना रोल नंबर चेक कर लें।
डिस्क्वालिफाई अभ्यर्थियों की लिस्ट भी जारी
आरपीएससी की ओर से जो अभ्यर्थी परीक्षा के लिए सफल नहीं हो पाए हैं उनकी भी लिस्ट जारी कर दी गई है। आप नीचे इमेज से डिसक्वालिफाइड अभ्यर्थियों की लिस्ट चेक कर सकते हैं।
फिजिकल टेस्ट के लिए डेट्स की घोषणा जल्द
जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त की है अब उनको भर्ती के अगले चरण फिजिकल टेस्ट में शामिल होना अनिवार्य होगा। PET के लिए डेट्स की घोषणा जल्द ही आरपीएससी की ओर से की जाएगी। फिजिकल के समय अभ्यर्थियों का डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन भी किया जायेगा। इस चरण में सफल होने पर ही अभ्यर्थियों को रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।



