राजा दिग्विजय सिंह क्रासकंट्री दौड़ 16 को

लखनऊ : राजा दिग्विजय सिंह क्रासकंट्री दौड़ का आयोजन बख्शी का तालाब में 16 फरवरी को किया जा रहा है। बख्शी का तालाब में इतनी बड़ी क्रासकंट्री दौड़ पहली बार आयोजित की जा रही है। यह दौड़ पुरुषों के लिए 12.5 किलोमीटर, महिलाओं के लिए आठ किलोमीटर, बालक और बालिकाओं के लिए पांच-पांच किलोमीटर की होगी। दौड़ को जिला एथलेटिक्स संघ ने मान्यता प्रदान की है। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव बीआर वरुण ने बताया कि दौड़ में हिस्सा लेने वाले एथलीट 14 एवं 15 फरवरी को केडी सिंह बाबू स्टेडियम और बख्शी का तालाब स्थित एसआर ग्लोबल स्कूल में पंजीकरण करा सकते हैं। प्रतियोगिता स्थल पर 16 फरवरी की सुबह छह बजे तक पंजीकरण होगा। दौड़ के आयोजक राजा दिव्गिवजय सिंह ट्रस्ट के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि दौड़ सुबह सात बजे शुरू होगी। विजेताओं में करीब तीन लाख रुपए के पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। हिस्सा लेने वाले हर एथलीट को प्रमाणपत्र दिया जाएगा। साथ ही बाहर से आने वाले एथलीटों के लिए ठहरने की व्यवस्था होगी। उन्होंने बताया कि राजा दिग्विजय सिंह 1857 की क्रांति के नायक रहे हैं। उन्हें जिन्दा या मुर्दा पकड़ने पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। कमिश्नर वेस्ट की हत्या में उन्हें गिरफ्तार कर 1865 में कालापानी की सजा हुई थी। यह दौड़ उन्हीं की याद में आयोजित की जा रही है। दौड़ की ज्यादा जानकारी के लिए बीआर वरुण (9415027942) से संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube