रामदास अठावले की सलाह, दलित लड़की से शादी करें राहुल गांधी

लखनऊ। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा है कि रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया यूपी में 10 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सभी जाति व धर्म के लोगों के लिए काम करती है। भाजपा ने केन्द्र व प्रदेश की योजनाओं में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया है।

अठावले ने कहा कि योगी सरकार दलित व मुस्लिम विरोधी नहीं है। सपा-बसपा जानबूझकर भाजपा पर मुस्लिम विरोधी होने का आरोप लगाती है। उन्होंने कहा कि 2022 में यूपी में भाजपा पहले से भी अधिक सीटें जीतेगी।

उन्होंने राहुल गांधी को सलाह दे डाली कि वह दलित वर्ग की लड़की से शादी करें। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी मोदी पर आरोप लगाते रहते हैं। शादी हो जाने से उनका दिमाग स्थिर हो जायेगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कृषि कानून किसानों के हित में है। किसान नेता किसानों को जान-बूझकर गुमराह कर रहे हैं। केन्द्र सरकार कानून पीछे लेने की मांग छोड़कर सुधार के लिए तैयार है।

बताया कि लखनऊ में 18 दिसम्बर को रमाबाई अंबेडकर मैदान में बहुजन कल्याण यात्रा का समापन होगा। इसमें एक लाख जुटेंगे। इसमें भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल भी शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube