राष्ट्रपति को फिजी के सर्वोच्च सम्मान से विभूषित किया जाना भारत के लिए गौरव का क्षणः सीएम योगी

लखनऊ, 6 अगस्तः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को फिजी के सर्वोच्च सम्मान ‘कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान फिजी के राष्ट्रपति ने प्रदान किया। इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का अभिनंदन जताते हुए देशवासियों को बधाई दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा कि माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को फिजी के सर्वोच्च सम्मान ‘कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी’ से विभूषित किया जाना भारत के लिए गौरव का क्षण है।

दोनों देशों के बीच अटूट ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों की सर्वोच्च अभिव्यक्ति है सम्मानः सीएम
सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि यह सम्मान दोनों देशों के बीच अटूट ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों की सर्वोच्च अभिव्यक्ति है, जो विश्व में शांति, सहयोग व सद्भावना के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। माननीय राष्ट्रपति का हार्दिक अभिनंदन और देश वासियों को बधाई!

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube