राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को मुख्यमंत्री योगी ने नमन किया

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय स्वाधीनता संग्राम को नई ऊर्जा और दिशा देने वाले ऐतिहासिक ‘दांडी मार्च’ निकालने वाले ‘राष्ट्रपिता’ महात्मा गांधी को याद करते हुए नमन किया है

उन्होंने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स से पोस्ट करते हुए लिखा कि अमानवीय ब्रिटिश हुकूमत के विरुद्ध ‘राष्ट्रपिता’ महात्मा गांधी के नेतृत्व में, वर्ष 1930 में आज ही के दिन आरंभ हुआ ऐतिहासिक ‘दांडी मार्च’ स्वाधीनता के प्रति भारत की सामूहिक चेतना की समेकित हुंकार थी। पूज्य बापू व समस्त सत्याग्रहियों को शत-शत नमन! जय हिंद!

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube