रिंकू सिंह को तत्‍काल प्रभाव से तीन महीने के लिए कर दिया गया निलंबित

 बीसीसीआई ने गुरुवार को युवा क्रिकेटर रिंकू सिंह को तीन महीने के लिए तत्‍काल प्रभाव से सस्‍पेंड कर दिया है। उत्तर प्रदेश और इंडिया-ए के फर्स्ट क्लास क्रिकेटर रिंकू ने हाल ही में अबु धाबी में हुई एक अनाधिकारिक टी20 लीग में हिस्सा लिया था। वह इस लीग में  बिना बीसीसीआइ से अनुमति लिए शामिल हुए थे।

यही वजह रही कि आइपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स की तरफ से खेल चुके रिंकू सिंह को तत्‍काल प्रभाव से तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है। रिंकू पर यह निलंबन एक जून से लागू होगा।

बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा, ‘रिंकू सिंह बिना इजाजत लिए टी20 लीग में शामिल हुए। उन्‍होंने बीसीसीआई नियम और दिशानिर्देशों का पूरी तरह से उल्‍लंघन किया। इसलिए रिंकू सिंह को तत्‍काल प्रभाव से तीन महीने के लिए निलंबित किया जाता है। रिंकू पर यह निलंबन एक जून से लागू होगा।’

फिलहाल रिंकू सिंह को इंडिया-ए टीम से बाहर कर दिया गया है। उन्‍हें श्रीलंका के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हो रही वनडे सीरीज में खेलना था। BCCI ने बयान में यह भी कहा, ‘बीसीसीआई भविष्‍य में इस तरह के उल्‍लंघन सहन नहीं करेगा और अगर कोई खिलाड़ी नियम और दिशानिर्देशों का उल्‍लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की जाएगी।’ 

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube