रिटायर्ड फौजी का पर्स लूटना उचक्के को भारी पड़ा!

जवान ने आधा किमी दौड़ाकर दबोचा, ठीक से धुनने के बाद पुलिस को सौंपा

नई दिल्ली : पश्चिम विहार वेस्ट इलाके में एक बदमाश को रिटायर्ड आर्मी मैन का पर्स लूटना भारी पड़ गया। सेना के जवान ने बदमाश का आधा किलोमीटर तक पीछा कर दबोचा और बुरी तरह उसकी पिटाई करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। जानकारी के मुताबिक, कर्मचंद परिवार के साथ पलवल हरियाणा के रहने वाले हैं। वह आर्मी से रिटायर्ड हैं। वारदात वाली रात साढ़े सात बजे वह हरियाणा से नांगलोई अपने एक रिश्तेदार के यहां आया था। नांगलोई बस स्टैंड पर एक युवक ने उसका पर्स निकाल लिया और पीरागढ़ी की तरफ भागने लगा। खुद को फंसता देखकर उसने अपने साथी को पर्स पकड़ा दिया, जो मौके पर्स लेकर फरार हो गया। वहीं, जिसने पर्स निकाला था उसका आधे किलोमीटर तक पीछा कर उसे पब्लिक की सहायता से दबोच लिया। आरोपी की बुरी तरह से पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। आरोपी की पहचान दिनेश उर्फ चिंटू के रूप में हुई। पर्स में हजारों रुपये और महत्वपूर्ण सामान रखा हुआ था।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube