रिया चक्रवर्ती के इंटरव्यू के बाद सुशांत का पेरिस की सड़कों पर मस्ती करता वीडियो आया सामने

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में हर दिन एक नई कहानी निकलकर सामने आ रही है। फिलहाल इस केस की जांच सीबीआई कर रही है, लेकिन इसी बीच हाल ही में दिवंगत एक्टर की गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने ऐसी कई कहानियों और आरोपों पर जवाब दिया है जो उनपर लगाए जा रहे हैं। रिया ने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्हें कब पता चला कि सुशांत डिप्रेशन का शिकार हैं। वहीं रिया ने अपनी यूरोप ट्रिप को लेकर भी खुलासा किया कि जब वो लोग पेरिस पहुंचे तो सुशांत का बर्ताव काफी बदला हुआ था, वो कमरे से निकले तक नहीं थे।

रिया के इस दावे पर अब सुशांत सिंह का पुराना वीडियो सामने आया है जिसमें वो पेरिस की सड़कों पर मस्ती करते दिख रहे हैं। ये वीडियो सुशांत ने ख़ुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर 9 अक्टूबर 2019 को शेयर किया था और अब इस वीडियो को क्रिकेटर मनोज तिवारी ने रीट्वीट करते हुए रिया पर निशाना साधा है। वीडियो में सुशांत पेरिस के डिज़्नीलैंड में मस्ती करते दिख रहे हैं। वीडियो में नज़र आ रहा है कि सुशांत डिज़्नीलैंड में जाने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। हालांकि ये वीडियो शूट किसने किया है ये नज़र नहीं आ रहा है।

मनोज तिवारी ने इसे शेयर करते हुए लिखा, ‘वो कह रही हैं कि सुशांत पेरिस में तीन दिन तक कमरे से बाहर नहीं निकले। हैलो हैलो…ये सबूत है कि वो (सुशांत) पेरिस में डिज़्नीलेंड में एंजॉय कर रहा था। कितनी झूठी है ये। #claustrophobia #rajdeepsardesai।

क्या दिया था रिया ने बयान : रिया ने इंटरव्यू में कहा था, ‘यूरोप ट्रिप पर हम पहले पेरिस लैंड हुए, वहां तीन दिन तक सुशांत कमरे से बाहर नहीं निकला। ये देखकर मुझे थोड़ा अजीब लगा क्योंकि ट्रिप पर जाने से पहले वो काफी खुश था। वो मुझे अपना अलग अंदाज दिखाना चाहता था, वो मस्ती करना चाहता था। लेकिन वहां (पेरिस) पहुंचने के बाद वो कमरे से ही नहीं निकला। उसके बाद हम दूसरी जगह गए स्विट्जरलैंड। तब वो खुश था’।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube