रिलीज़ के अगले ही दिन इंटरनेट पर लीक हुई चिरंजीवी की ‘साय रा नरसिंहा रेड्डी’

इस वर्ष की सबसे बड़े बजट में बनी फिल्मों में से एक है साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के अभिनय से सजी फिल्म ‘साय रा नरसिंहा रेड्डी’। इस मल्टी स्टारर फिल्म में बहुत से फ़िल्मी सितारे साथ आए हैं, जिन्हें पहले कभी बड़े पर्दे पर एक साथ नहीं देखा गया है। फिल्म ‘साय रा’ को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है, अब ये 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है।

हालांकि कई बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के जैसे फिल्म ‘साय रा’ भी ऑनलाइन लीक हो गई है। तमिल रॉकर्स नाम की एक ऑनलाइन वेबसाइट ने इस मूवी को इंटरनेट पर लीक कर दिया है। चिरंजीवी, अमिताभ बच्चन, विजय सेतुपति, नयनतारा, किच्चा सुदीप और तमन्ना भाटिया जैसे सितारों की फिल्म साय रा नरसिंहा रेड्डी का सभी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे और अब रिलीज के एक दिन बाद ही ये मल्टीस्टारर मूवी पायरेसी का शिकार हो गई है।

तमिल रॉकर्स ने फिल्म ‘साय रा नरसिम्हा रेड्डी’ का एचडी प्रिंट ऑनलाइन लीक किया है, जो फिल्म के मकेर्स के लिए बहुत चिंता की बात है। सभी को डर है कि लीक होने के कारण नेशनल हॉलिडे के दिन रिलीज के बाद भी इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई नहीं कर सकेगी। इस ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म साय रा में जबरदस्त एक्शन दिखाया गया है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube