
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मैच काफी रोमांचक रहा। इस मैच में भारतीय टीम ने विंडीज टीम को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। भारत की जीत के हीरो संजू सैमसन रहे, जिन्होंने अपने करियर की सबसे यादगार पारी खेली और टीम को सेमीफाइनल का टिकट दिलाया।
मैच के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सैमसन की तारीफ में ऐसे पुल बांधे कि विकेटकीपर बैटर को मजाकिया अंदाज में उन्हें रोकना पड़ा। बीसीसीआई ने अपने एक्स पर इसको वीडियो शेयर किया है, जिसमें सैमसन और कप्तान सूर्या मस्ती मजाक करते नजर आ रहे हैं।
Sanju Samson ने सूर्या को ऑन-कैमरा जो कहा वो VIRAL
ईडन गार्डन्स के मैदान पर 97 रन की नाबाद पारी के दम पर संजू सैमसन ने टीम इंडिया को वेस्टइंडीज पर जीत दिलाई। 196 रन का पीछा करते हुए संजू सैमसन भारत की तरफ से अकेले योद्धा की तरह लड़े और उन्होंने 50 गेंद पर 97 रन की नाबाद पारी खेली। उनकी इस पारी के दम पर भारत ने टी20 विश्व कप के इतिहास में अपना सबसे सफल रन चेज किया। मैच के बाद कप्तान सूर्या ने सैमसन के आगे अपनी कैप उतारकर सिर झुकाकर उनका सम्मान किया।
वहीं, एक वीडियो जो बीसीसीआई ने जारी किया उसमें सूर्या को संजू की तारीफ करते हुए देखा जा रहा है। इस दौरान संजू ने सूर्या को बीच में रोकते हुए कहा, “रुलाएगा क्या पगले?”। दोनों का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। बता दें कि संजू ने केवल रन नहीं बनाए, बल्कि उन्होंने रिकॉर्ड बुक को भी नए सिरे से लिखा।
बता दें कि वेस्टइंडीज को हराने के बाद भारत ने सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। अब टीम इंडिया का सामना 5 मार्च को इंग्लैंड से होना है। टी20 विश्व कप का दूसरा मैट भारत-इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।



