रूस और यूक्रेन कैदियों की अदला-बदली करने पर राजी

पेरिस : रूस और यूक्रेन इस साल दिसम्बर के अंत तक एक दूसरे के कैदियों को छोड़ने पर सहमत हुए हैं। इससे पहले दोनों देश सितम्बर महीने में एक दूसरे के 35-35 कैदियों को छोड़े थे। विदित हो कि रूस और यूक्रेन के बीच साल 2014 से संघर्ष चल रहा है, जब क्रेमलिन ने क्रीमीया पर कब्जा कर लिया था। इसके अलावा यूक्रेन रूस पर उसके पूर्वी इलाके पर अलगाववादियों का समर्थन करने का भी आरोप लगाता रहा है। समाचार चैनल अलजजीरा के मुताबिक, फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों और जर्मन चांसलर एंजेला मार्कल की पहल पर पेरिस में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेंलेंस्की के बीच सोमवार को बैठक हुई। यह बैठक करीब नौ घंटे तक चली। लेकिन दोनों नेता क्षेत्रीय संघर्ष के समाधान के मुद्दे पर सहमत नहीं हो सके।

इस बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में दोनों के बीच गर्मजोशी का आभाव भी स्पष्ट दिख रहा था। संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में मैक्रों, पुतिन, जेलेंस्की और एंजेला मार्कल भी थीं। मक्रों ने कहा कि ‘हम कैदियों की अदला बदली, संपर्क बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ने, संघर्ष विराम के मुद्दे पर सहमत हुए हैं।’ हालांकि पुतिन और जेलेंस्की ने सार्वजनिक रूप से न तो एक दूसरे से हाथ मिलाया और न ही आंखें मिलाईं। विदित हो कि हास्य कलाकार से अभिनेता बने जेलंस्की इस साल यूक्रेन के राष्ट्रपति चुने गए हैं। उन्होंने क्षेत्र में संघर्ष समाप्त करने का वादा कर चुनाव जीता है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube