रूस में सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, चार की मौत

यारोस्लाव। रूस में रियाजान शहर के पास एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हवाई हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। क्षेत्रीय अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

क्षेत्रीय अधिकारियों ने प्रारंभिक सूचनाओं के आधार पर बताया है कि रियाजान के मिखाइलोवस्कॉय रोड-वे के पास विमान दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है और पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है।

रियाजान शहर रूस का प्रशासनिक केंद्र है। यह वोल्गा नदी की सहायक नदी ओका नदी के तट पर स्थित है। यह मास्को के दक्षिणपूर्व में लगभग 170 किलोमीटर दूर है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube