रेमो डिसूजा ने अपनी पत्नी लिजेल से तीसरी बार शादी की

जाने-माने कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने अपनी शादी के 20 साल पूरे कर लिए हैं. रेमो डिसूजा ने इस समारोह को विशेष बनाने के लिए अपनी पत्नी लिजेल से तीसरी बार शादी की है. दोनों क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे.

रेमो डिसूजा और लिजेल ने परिवारवालों की मौजूदगी में शादी की. इस शादी में फिल्मी जगत के कई सितारे भी शामिल हुए, लेकिन इस प्रोग्राम को वरुण धवन ने बिल्कुल खास बना दिया.रेमो की अगली फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी के एक्टर वरुण धवन ने इसे बेहद खास बताया है. वरुण धवन के साथ तस्वीर में श्रद्धा कपूर और लिजेल भी हैं.

वरुण धवन की तस्वीर के साथ उनका कैप्शन और भी खास है. दरअसल वरुण धवन ने रेमो डिसूजा से थोड़ी मस्ती की है. वरुण धवन ने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर  शेयर करते हुए लिखा, रेमो डिसूजा और लिजेल बधाई हो, लोग एक बार नहीं कर पाते और आपने तीन बार कर ली.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube