लखनऊ जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप 14 नवम्बर को

लखनऊ : लखनऊ जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में लखनऊ जिला (अंडर-14 व अंडर-16) बालक व बालिका जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 14 नवम्बर को चौक स्टेडियम में सुबह आठ बजे से होगी। लखनऊ जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव बीआर वरूण के अनुसार इस ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक अंडर-16 प्रतिभागियों की उम्र 4 दिसम्बर, 2002 से तीन दिसम्बर, 2004 के मध्य तथा अंडर-14 प्रतिभागियों की उम्र 4 दिसम्बर, 2004 से तीन दिसम्बर, 2006 के मध्य होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि जिला चैंपियनशिप में निम्न स्पर्धाओं का आयोजन होगाः-
बालक व बालिका अंडर-14 आयु वर्गः 100 मीटर दौड़, 600 मीटर दौड़, हाई जम्प, लांग जम्प, शॉटपट। बालक व बालिका अंडर-14 आयु वर्गः 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, 1000 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड़ बाधा दौड़, डिस्कस थ्रो, शॉटपट, लांग जम्प, हाई जम्प, जेवलिन थ्रो।  उन्होंने बताया कि इस चैंपियनशिप में भाग लेने लेने के इच्छुक एथलीट अपने जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड के साथ ट्रायल स्थल पर सम्पर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए बीआर वरूण (मोबाइल नः 9415027942) पर सम्पर्क कर सकते है। जिला चैंपियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर चयनित लखनऊ टीम आगामी एक से तीन दिसम्बर तक तिरूपति (आंध्र प्रदेश) में होने वाली आगामी अंतर जिला राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेगी।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube