लखनऊ में नाबालिग लड़की की रेप के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ : लखनऊ के इन्दिरानगर में एक 16 साल की लड़की की रेप के बाद हत्या कर दी गई। आरोपी दरिंदे ने शव कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका दिया। दुकान से लौटने पर मां ने घर से किशोर को भागते देखा। अंदर पहुंचने पर बेटी का शव लटका देख मां की चीख निकल गई। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

तकरोही निवासी प्रेसवाले की 16 वर्षीय बेटी इंटर की छात्रा है। बुधवार को माता-पिता दुकान पर गए थे। दोपहर को मां दुकान से वापस आई। आरोप है कि घर के पास पहुंचने पर उन्हें मोहल्ले में रहने वाला दूसरे समुदाय किशाेर भागते हुए दिखाई पड़ा। आवाज लगा कर उन्होंने लड़के को रोकने का प्रयास किया। जिसमें सफल नहीं हुई। घर पहुंचने पर बेटी का शव दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका हुआ दिखाई पड़ा। मां का आरोप है कि किशोर ने बेटी के साथ दुराचार किया। विरोध करने पर हथौड़े से सिर पर वार किया। जिसके बाद छात्रा के गले में दुपट्टा बांध कर फंदे से लटका दिया। देर रात छात्रा के पिता ने इन्दिरानगर पुलिस को तहरीर दी। जिसमें दुराचार और हत्या किए जाने की बात लिखी है। इस आधार पर हत्या और दुराचार की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube