लखनऊ यूथ एथलेटिक्स टीम का चयन

लखनऊ : आगामी 27 से 28 जनवरी तक लखनऊ में होने वाली राज्य यूथ (अंडर-18) एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाली लखनऊ की बालक व बालिका एथलेटिक्स टीम की घोषणा बुधवार को की गई। लखनऊ जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव बीआर वरूण के अनुसार लखनऊ की यूथ एथलेटिक्स टीम का चयन 22 जनवरी को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में हुई जिला यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आधार पर किया गया।

चयनित टीम इस प्रकार हैंः-

बालकः– राजवीर गुप्ता, सुबेर आलम, राहुल गुप्ता, हिमांशु यादव, सचिन, अली हैदर, बृजेश यादव, शशांक, आशुतोष, अतुल यादव।
बालिकाः- आर्सी कृष्णा, शिवांशी अवस्थी, रिया मौर्या, अक्षरा मिश्रा, अनामिका देवी, हर्षिता यादव, पूजा कुमारी, अस्मिता सिंह, आसना सिद्दीकी।
कोचः विभा सिंह, मैनेजरः-हलीमुद्दीन।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube