लगातार चौथे दिन भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर

लगातार चौथे दिन भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बावजूद, घरेलू बाजार में लगातार चौथे दिन भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रहे। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने दोनों ईंधनों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया। राजधानी दिल्ली में शनिवार को पेट्रोल 101.49 रुपये और डीजल 88.92 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। देश के करीब 19 राज्यों में पहले से ही पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच चुका है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक देश के अन्य महानगरों मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल क्रमश: 107.52 रुपये, 99.20 रुपये और 101.82 रुपये प्रति लीटर के भाव बिक रहा है। वहीं, डीजल भी क्रमश: 96.48 रुपये, 93.52 रुपये और 91.98 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वैसे इस महीने पेट्रोल 35 पैसे प्रति लीटर और डीजल 95 पैसे प्रति लीटर तक सस्ता हुआ है।

देश के प्रमुख शहरों नोएडा में आज पेट्रोल 98.79 रुपये और डीजल 89.49 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि जयपुर में पेट्रोल 108.42 रुपये और डीजल 98.06 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। इसके अलावा भोपाल में पेट्रोल 109.91 रुपये और डीजल 97.72 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का असर रहा है। दरअसल दुनिया के अधिकांश देशों में कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट की वजह से कच्चे तेल में तेजी कायम है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube