लगातार 14वें दिन भी पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने लगातार 14वें दिन भी पेट्रोल-डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव इस हफ्ते भी चढ़कर बंद हुए। राजधानी दिल्ली में शनिवार को पेट्रोल 101.84 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक देश के अन्य महानगरों मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल क्रमश: 107.83 रुपये, 102.49 रुपये और 102.08 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं, इन महानगरों में डीजल क्रमश: 97.45 रुपये, 94.39 रुपये और 93.02 रुपये प्रति लीटर के दाम पर बिक रहा है। गौरतलब है कि लगातार तो कभी ठहर कर पिछले 42 दिनों में पेट्रोल 11.52 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो चुका है।

उल्लेखनीय है कि इस हफ्ते भी कच्चा तेल चढ़कर बंद हुआ है। अमेरिकी बाजार में शुक्रवार को कारोबार की समाप्ति के वक्त ब्रेंट क्रूड 76.33 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था। वहीं, डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 73.95 डॉलर पर बंद हुआ। इधर, पेट्रोल -डीजल की कीमतों में जल्द ही कमी आने की उम्मीद की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube