लल्लू मुखिया के घर की कुर्की जब्ती आज शुरू करीबी अनंत सिंह

बाहुबली नेता और मोकामा से निर्दलीय विधायक अनंत सिंह के खिलाफ पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है. एक तरफ जहां अनंत सिंह गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पुलिस ने उसके बेहद करीबी और दाहिना हाथ कहे जाने वाले लल्लू मुखिया के घर की कुर्की जब्ती आज शुरू कर दी.

दरअसल, कुछ दिनों पहले एक ऑडियो क्लिप वायरल हुआ था जहां पर बाहुबली विधायक अनंत सिंह अपने एक प्रतिद्वंदी भोला सिंह की हत्या की साजिश रचते हुए सुना गया था. इसी मामले में पुलिस ने कुछ दिन पहले प्राथमिकी दर्ज कर अनंत सिंह का वॉइस सैंपल टेस्ट भी करवाया था. वायरल ऑडियो क्लिप मामले में पुलिस ने अनंत सिंह के साथ लल्लू मुखिया के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की थी.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube