लीबिया के तट पर पलटी नाव, 3 मासूमों समेत 100 की मौत

लीबिया के तट पर प्रवासियों से भीर एक नौका पलटने से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को हुए इस बड़े हादसे में 3 मासूम बच्चों के शव भी बरामद हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नौसेना प्रवक्ता अयूब कासेम ने बताया है कि नौसेना ने 16 लोगों को बचाया है वहीं तीन मासूमों के शव भी बरामद हुए हैं। जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार को हुआ है।लीबिया के तट पर प्रवासियों से भीर एक नौका पलटने से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को हुए इस बड़े हादसे में 3 मासूम बच्चों के शव भी बरामद हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नौसेना प्रवक्ता अयूब कासेम ने बताया है कि नौसेना ने 16 लोगों को बचाया है वहीं तीन मासूमों के शव भी बरामद हुए हैं। जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार को हुआ है।  जिस नाव में लोग सवार थे वो रबड़ से बनी हुई थी और उसमें क्षमता से ज्यादा लोग थे। धमाका होने पर यह पलट गई और लोग समुद्र में डूबने लगे। एक बचाए गए शख्स के अनुसार नौका में अफ्रीका और अरब देशों के 125 लोग सवार थे। इनमें कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। यात्रा के दौरान नौका में धमाका हुआ और उसके बाद उसकी मोटर में आग लग गई।  कोस्टगार्ड अधिकारी के अनुसार कोस्टगार्ड्स को मजबूरन शवों को उनके हाल पर छोड़ना पड़ा क्योंकि उनके पास इतने साधन उपलब्ध नहीं थे।

जिस नाव में लोग सवार थे वो रबड़ से बनी हुई थी और उसमें क्षमता से ज्यादा लोग थे। धमाका होने पर यह पलट गई और लोग समुद्र में डूबने लगे। एक बचाए गए शख्स के अनुसार नौका में अफ्रीका और अरब देशों के 125 लोग सवार थे। इनमें कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। यात्रा के दौरान नौका में धमाका हुआ और उसके बाद उसकी मोटर में आग लग गई।

कोस्टगार्ड अधिकारी के अनुसार कोस्टगार्ड्स को मजबूरन शवों को उनके हाल पर छोड़ना पड़ा क्योंकि उनके पास इतने साधन उपलब्ध नहीं थे।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube