‘लुका छुपी’ ले नए गाने ‘कोकाकोला’ का शानदार TEASER रिलीज़

बॉलीवुड के डैशिंग एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘लुक-छुपी’ के प्रमोशन में व्यस्त चल रहे हैं. इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस कृति सैनन नजर आएंगी. इस फिल्म में पहली बार कृति और कार्तिक रोमांस करते हुए नजर आएंगे. हाल ही में फिल्म से जुडी एक बड़ी खबर सामने आई है.

कार्तिक आर्यन और कृति सैनन की आने वाली फिल्म ‘लुका-छुपी’ का ट्रेलर कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ था. जिसके बाद फिल्म मेकर्स ने फिल्म का एक गाना ‘पोस्टर छपवा दो’ भी रिलीज किया था. इस सॉन्ग को सभी लोगों ने काफी पसंद किया था. इसी बीच निर्माताओं ने फिल्म के एक नए गाने ‘कोकाकोला’ को रिलीज करने का फैसला कर लिया है.

https://www.instagram.com/p/BtX3rTohwHE/?utm_source=ig_embed

आपको बता दें कार्तिक ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के इस गाने का टीजर रिलीज किया है. इस टीज़र में कार्तिक और कृति एक-दूसरे में खोए हुए दिखाई दें रहे हैं. आपकी जानकार के लिए बता दें कि, कार्तिक और कृति की आने वाली ये फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube