लेबनान में जर्जर इमारत ढहने से 5 लोगों की मौत, मलबे में अभी भी दबे हैं लोग

उत्तरी लेबनान के त्रिपोली में रविवार को हुए हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई। यहां एक पुरानी जर्जर इमारत अचानक गिर गई।

जिससे वहां रह रहे लोग उसकी चपेट में आ गए। हफ्ते भर में इस तरह की यह दूसरी घटना है। घटनास्थल पर फिलहाल बचाव दल बचे हुए लोगों की तलाश कर रहे हैं।

उत्तरी लेबनान के त्रिपोली में इमारत ढही

सरकारी नेशनल न्यूज़ एजेंसी ने त्रिपोली के बाब अल-तब्बानेह इलाके में एक पुरानी बिल्डिंग के गिरने की खबर दी थी, जो इस गरीब शहर का सबसे गरीब इलाका है। एजेंसी ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने और बिल्डिंग गिरने के डर से आस-पास की इमारतों को खाली करा लिया है।

अब तक आठ लोगों को बचाया गया है, जबकि पांच शव बरामद किए गए हैं, जिनमें एक बच्चा और एक बुजुर्ग महिला शामिल हैं। सिविल डिफेंस प्रमुख इमाद ख्रीश ने स्थानीय मीडिया को बताया कि बिल्डिंग में दो ब्लॉक थे, जिनमें से हर एक में छह अपार्टमेंट थे।

राष्ट्रपति जोसेफ औन के कार्यालय के एक बयान में कहा गया, ‘इमरजेंसी सेवाओं से रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद करने और बिल्डिंग के निवासियों और एहतियात के तौर पर खाली कराई गई पड़ोसी इमारतों के लोगों को आश्रय देने के लिए तैयार रहने का अनुरोध किया है।’

लेबनान में जर्जर इमारतों की समस्या

लेबनान में कई पुरानी और टूटी-फूटी इमारतें हैं। इनमे से कई बहुत खराब हालत में हैं। कई इमारतें अवैध रूप से बनाई गई थीं, खासकर 1975-1990 के गृह युद्ध के दौरान, जबकि कुछ मालिकों ने बिना परमिट के मौजूदा अपार्टमेंट ब्लॉक में नई मंजिलें जोड़ दी हैं।

2024 में, राइट्स ग्रुप एमनेस्टी इंटरनेशनल ने बताया था कि तुर्की और पड़ोसी सीरिया में आए भूकंप से इमारतों के कमजोर होने के एक साल से ज्यादा समय बाद भी त्रिपोली में हजारों लोग अभी भी असुरक्षित इमारतों में रह रहे हैं।

इसमें रिपोर्ट में कहा गया कि लेबनान में सालों से चल रहे आर्थिक संकट ने स्थिति को और खराब कर दिया है, जिसने निवासियों से मरम्मत या वैकल्पिक आवास का खर्च उठाने के साधन छीन लिए हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube