लॉयन एयर फ्लाइट JT-610 टेक ऑफ करने के 13 मिनट बाद से गायब हो गया। बताया जा रहा है विमान क्रैश हो गया है

 इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से पंगकल पिनांग के लिए जा रही लॉयन एयर फ्लाइट JT-610 टेक ऑफ करने के 13 मिनट बाद क्रैश हो गई है। चैनल न्यूज एशिया के अनुसार प्लेन में क्रू मेंबर और यात्रियों को मिलाकर 189 लोग सवार थे।सभी के मारे जाने की अाशंका है। इंडोनेशिया के अधिकारियों ने राहत और बचाव के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया है। हालांकि, मृतकों के आंकड़े की पुष्टि नहीं हो पाई है। 

सोमवार सुबह जब विमान ने उड़ान भरा, तो उसके 13 मिनट बाद ही इसका संपर्क टूट गया था। जिसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। रॉयटर्स ने इंडोनेशिया के अधिकारियों के हवाले से कहा है कि विमान क्रैश हो गया है। 

इस विमान ने सुबह 6.20 बजे उड़ान भरी थी, इसे 7.20 पर लैंड करना था। हालांकि, 6.33 पर ही ये क्रैश हो गया। विमान का संपर्क जिस समय टूटा उस दौरान अचानक उसकी ऊंचाई में करीब 2000 फीट की कमी आई। विमान लापता होने के बाद से ही सर्च अभियान जारी है, समुद्र के कुछ हिस्से में अभी प्लेन की कुर्सियां व अन्य हिस्से मिलना भी शुरू हो गया है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube