लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में पूर्वाह्न 11 बजे तक 26.30 प्रतिशत मतदान, हिमाचल में सर्वाधिक व ओडिशा में सबसे कम मतदान

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में सात राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 57 संसदीय सीटों पर आज मतदान जारी है। पूर्वाह्न 11 बजे तक 26.30 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश में सर्वाधिक 31.92 प्रतिशत जबकि ओडिशा में सबसे कम 22.64 प्रतिशत मतदान हुआ।

चुनाव आयोग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक बिहार में 24.25 प्रतिशत, चंडीगढ़ में 25.03 प्रतिशत, हिमाचल प्रदेश में 31.92 प्रतिशत, झारखंड में 29.55 प्रतिशत, ओडिशा में 22.64 प्रतिशत, पंजाब में 23.91 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 28.02 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल में 28.10 प्रतिशत मतदान रहा।
वहीं, ओडिशा विधानसभा की शेष 42 सीटों के लिए भी मतदान जारी है। पूर्वाहन 11 बजे तक यहां 22.97 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में 57 सीटों पर मतदान जारी है, जिनमें पंजाब की सभी 13, हिमाचल प्रदेश की 4, पश्चिम बंगाल की 9, बिहार की 8, ओडिशा की 6, झारखंड की 3 और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की एक सीट पर मतदान हो रहा है। शाम 6 बजे इस चरण के पूरा होते ही 19 अप्रैल से 543 सीटों के लिए शुरू हुई सात चरणों की मैराथन मतदान प्रक्रिया खत्म हो जाएगी। 4 जून को मतगणना होगी और उसी दिन नतीजे आएंगे।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube