लोकसभा 2019 के चुनाव में भाजपा का होगा सफाया: शिवपाल सिंह यादव

बलिया। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व अखिलेश यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे मंत्री शिवपाल सिंह यादव को भरोसा है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का सफाया होना तय है। गाजीपुर से गोरखपुर जा रहे शिवपाल सिंह यादव थोड़ी देर के लिए बलिया में रुके थे।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का 2019 के लोकसभा चुनाव में देश तथा प्रदेश से सफाया होगा। हर जगह पर इस शासन काल में सभी वर्ग के लोग पीडि़त हैं। उन्होंने कहा कि सपा तथा अन्य विपक्षी दलों को भाजपा की कमजोरी का लाभ लेने के लिए अब तैयार रहना चाहिए।

उन्होंने वहां पर मौजूद सपा कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने और आमजन के बीच सपा शासन काल में किए गए विकास कार्यों को पहुंचाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव सपा व बसपा मिलकर लड़ेंगी ताकि भाजपा का पूर्ण रूप से सफाया किया जा सके।

उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार की गलत व जन विरोधी नीतियों का विरोध करते हुए कहा कि इस शासन काल में सभी वर्ग पीडि़त हैं और भाजपा को इसका आगामी चुनाव में खामियाजा भुगतना पड़ेगा। शिवपाल यादव ने कहा कि मैं पार्टी में हाशिए पर नही हूं। 40 वर्ष से नेताजी के साथ पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं। इससे पहले उनका बलिया के रसड़ा में सपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका जोरदार अभिवादन किया।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube