वर्कशॉप के अंदर मौजूद तेंदुए को लोग समझते रहे बंदर, सच्चाई सामने आते ही मचा हड़कंप

 ग्रेटर नोएडा स्थित सरूरपुर इंडस्ट्रियल एरिया की वैष्णो मैकेनिकल वर्क्स नामक वर्कशॉप में शुक्रवार सुबह से ही अंदर घुसा हुआ है। इससे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, किसी अनहोनी के मद्देनजर वर्कशॉप के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया गया है कि ताकि तेंदुआ भाग नहीं सके।

सूचना पर पुलिस के साथ वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी मौके पर हैं और तेंदुए को काबू करने में जुट गए हैं। वर्कशॉप के बाहर आमजन की भीड़ जुटी हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, वर्क शॉप के बाहर सुबह 5:00 बजे स्थानीय निवासी सुनील सैनी ने वर्कशॉप के बराबर प्लॉट में खड़े एक पेड़ के ऊपर तेंदुआ देखा था। सुनील सुबह पशुओं का चारा लेने यहां आया था। एक बुजुर्ग महिला गुलाब सैनी भी अपनी पोतियो संग पशुओं का चारा लेने यहां आई थी उसकी भी नजर तेंदुए पर पड़ी तो वह भाग खड़ी हुई।

बताया जा रहा है कि तेंदुए को पहले बंदर समझा गया। बाद में बच्चों ने शोर मचाया कि यह शेर है। इसके बाद तेंदुआ 10 फुट ऊंची दीवार पर चढ़कर वर्कशॉप के अंदर घुस गया।

शुक्र रहा कि उस समय कोई भी कर्मचारी नहीं था। अब मौके पर वन्य प्राणी जीव निरीक्षक की टीम खड़ी है। गुरुग्राम से रेस्क्यू टीम आने का  इंतजार हो रहा है। इसके बाद तेंदुए को वर्कशॉप के अंदर जाकर काबू किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube