वर्जीनिया 17वां अमेरिकी राज्य बना जहां स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सिख धर्म

सरिता त्रिपाठी : वर्जीनिया के स्कूलों में अब सिख धर्म पढ़ाया जाएगा। ऐसा करने वाला वर्जीनिया 17वां अमेरिकी राज्य बना है। इससे पहले यूटा और मिसिसिपी अपने सामाजिक अध्ययन पाठ्यक्रम में सिख धर्म, सिख प्रथाओं और परंपराओं के बारे में जानकारी शामिल करने वाले अमेरिका के 15वें और 16वें राज्य बने थे। अमेरिका के वर्जीनिया राज्य शिक्षा बोर्ड ने सीखने के नए इतिहास और सामाजिक विज्ञान मानकों के पक्ष में मतदान किया। सिख समाज ने कहा कि इस पहल के बाद दस लाख से अधिक छात्रों को सिख समुदाय के बारे में जानने का अवसर मिलेगा।

अमेरिका के वर्जीनिया में 10 लाख से अधिक छात्र अब सिख धर्म के बारे में अपनी स्कूली किताब से जानकारी हासिल कर सकेंगे। वर्जीनिया अब उन अमेरिकी राज्यों की बढ़ती सूची में 17वें स्थान पर है, जिन्होंने अपने पब्लिक-स्कूल सामाजिक अध्ययन मानकों में सिखों के बारे में सटीक जानकारी शामिल करने के लिए सिख गठबंधन के साथ काम किया है।

गौरतलब है कि सिख धर्म दुनिया के सबसे बड़े धर्मों में से एक है और समुदाय के सदस्यों ने नागरिक अधिकारों, राजनीति, कृषि, इंजीनियरिंग और चिकित्सा के क्षेत्र में 125 वर्षों से अमेरिकी समाज में योगदान दिया है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube