वसूली मामला: फरार आईपीएस अधिकारी का बहनोई उत्तर प्रदेश में गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई में आंगडिय़ा से रंगदारी वसूली मामले में फरार आईपीएस अधिकारी सौरभ त्रिपाठी के बहनोई सहायक जीएसटी आयुक्त आशुतोष मिश्रा (38) तथा उनके नौकर पप्पू गौड को उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस इन दोनों को मुंबई लाकर कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।

पुलिस के अनुसार आईपीएस अधिकारी सौरभ त्रिपाठी के विरुद्ध मुंबई पुलिस ने दक्षिण मुंबई स्थित फोफले वाड़ी में आंगडिय़ा से रंगदारी वसूली का मामला दर्ज किया गया है और उन्हें निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में सौरभ त्रिपाठी अभी तक फरार हैं।

मामले की जांच में पता चला कि सौरभ त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश में सहायक जीएसटी आयुक्त के पद पर कार्यरत आशुतोष मिश्रा को हवाला के माध्यम से पैसे भेजे थे, जिसे मिश्रा ने स्वीकार किया था। इसी मामले में मुंबई पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से आशुतोष मिश्रा तथा उनके नौकर पप्पू गौड को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की छानबीन जारी है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube