विंबलडन : महिला युगल के फाइनल में पहुंची एलिस मर्टेंस और झांग शुआई की जोड़ी

लंदन। नंबर एक वरीयता प्राप्त एलिस मर्टेंस और झांग शुआई ने विंबलडन 2022 के महिला युगल के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। मर्टेंस और शुआई ने सेमीफाइनल में गैर-वरीयता प्राप्त डेनिएल कोलिन्स और देसिरा क्रॉज़िक को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

एक टीम के रूप में एक साथ अपना तीसरा टूर्नामेंट खेलते हुए, झांग और मर्टेंस ने अमेरिकी जोड़ी कोलिन्स और क्रॉज़िक को 6-2, 3-6, 6-3 से हराया। यह मुकाबला एक घंटे और 42 मिनट तक चला।

मर्टेंस और झांग का सामना अब विंबलडन महिला डबल्स खिताब के लिए नंबर 2 वरीय बारबोरा क्रेजिकोवा और कतेरीना सिनियाकोवा से होगा।

सेंटर कोर्ट पर पहले सेमीफाइनल में, क्रेजसिकोवा और सिनियाकोवा ने नंबर 4 वरीयता प्राप्त ल्यूडमिला किचेनोक और जेलेना ओस्टापेंको को 6-2, 6-2 से हराया था।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube