विराट कोहली वनडे में 75 से 80 शतक बना सकते: वसीम जाफर

घरेलू क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज वसीम जाफर ने कहा है कि भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली वनडे में 75 से 80 शतक बना सकते हैं. कोहली ने रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच में शतक जमाया था जो उनके वनडे करियर का 42वां शतक था. वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकों का रिकॉर्ड भारत के लिए सचिन तेंदुलकर के नाम हैं. सचिन के नाम वनडे में कुल 49 शतक दर्ज हैं. जाफर ने ट्वीट किया, ’11 पारियों के विराम के बाद काम एक बार फिर शुरू. कोहली का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक और शतक. मुझे लगता है कि वह वनडे में 75-80 शतक लगाएंगे.’

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube