वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरणीय स्थिरता में योगदान देने के उद्देश्य से एन.सी.सी ग्रुप मुख्यालय लखनऊ के तत्वावधान में 05 जून 2824 को नेवी एन.सी.सी के कैडेटों ने गोमती रिवर फ्रंट के किनारे वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया। इस कार्यक्रम को इस वर्ष के विश्व पर्यावरण दिवस की थीम ’’ग्रो ग्रीन, ब्रीथ क्लीन ’’ के अनुरूप, जल निकायों की स्वच्छता और हरित आवरण को बढ़ावा देने वाले पुनीत सागर अभियान के अंतर्गत मनाया गया।

कैडेटों ने ग्लोबल वार्मिंग और संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों के बारे में लोगों को जागरूक करने हेतु एक रैली भी निकाली, साथ ही हरित आवरण, जैव विविधता और पारिस्थितिक संरक्षण के महत्व पर भी जोर दिया। इस अवसर पर यूनिट ने कैडेटों के लिए ‘क्या जलवायु परिवर्तन को कम करने के लिए मौजूदा प्रयास पर्याप्त है ?’ विषय पर एक वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया। कैडेटों ने गोमती नदी और नदी के तट पर सफाई अभियान चलाया। नौसेना की डीके व्हेलर बोट्स का उपयोग करते हुए कैडेटों ने नदी से प्लास्टिक कचरे और अन्य प्रदूषकों को एकत्र किया और उनका निष्पादन किया। कैडेटों ने स्थानीय लोगों के लिए शिक्षाप्रद सत्र भी आयोजित किए, जिसमें उन्हें पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवन पद्धतियों के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube