वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे एकदिनी में कुलदीप को मौका, खलील हुए बाहर

विशाखापट्टनम : वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला के दूसरे एक दिवसीय मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम में इस मैच के लिए खलील अहमद की जगह स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव को शामिल किया गया है। वहीं, ओबेड मैकोय वेस्टइंडीज की तरफ से अपने एकदिनी अंतरराष्ट्रीय कैरियर की शुरूआत कर रहे हैं। मैकोय को ओबेन थॉमस के जगह टीम में शामिल किया गया है। उल्लेखनीय है कि गुवाहाटी में खेले गए पहले एकदिनी में भारत ने वेस्टइंडीज द्वारा दिये गए 322 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आठ विकेट से जीत दर्ज की थी। भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली ने शानदार शतकीय पारी खेली थी।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube