‘वॉर’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘वॉर’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है । फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह बना हुआ है । पहले ही दिन 53 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली इस फिल्म के चौथे दिन का कलेक्शन भी आ गया है । फिल्म ने शनिवार को भी शानदार प्रदर्शन किया ।

‘वॉर’ ने शनिवार को 27 से 28 करोड़ रुपये की कमाई कर ली । इसी के साथ ‘वॉर’ ने चार दिनों में ही 123 करोड़ रुपये की कमा लिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वॉर ने गुजरात में सबसे ज्यादा कमाई की है । फिल्म ने शुक्रवार को 21 से 21.50 करोड़ का कलेक्शन किया था ।

वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 23.10 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस फिल्म को वीकेंड के अलावा त्योहार का भरपूर फायदा मिलेगा। शनिवार और रविवार के बाद नवमी और दशमी है। ऐसे में नेशनल हॉलीडे से वॉर फिल्म के कलेक्शन में और इजाफा हो सकता है। ‘वॉर’ (हिन्दी) 3800 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज हुई है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube