‘शमशेरा’ में रनबीर कपूर फैंस को अपने लुक से इंप्रेस करने वाले

बॉलीवुड अभिनेता रनबीर कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के बाद अब ‘शमशेरा’ की भी शूटिंग शुरू कर दी है. इस फिल्म के रनबीर अपने लुक पर काफी काम कर रहे हैं. रनबीर की तैयारियों को देखते हुए साफ है कि ‘संजू’ के बाद एक बार फिर से ‘शमशेरा’ में रनबीर कपूर फैंस को अपने लुक से इंप्रेस करने वाले हैं. सोशल मीडिया पर रनबीर कपूर का लुक लीक हो गया है जो कि अब काफी तेजी से वायरल भी हो रहा है.

इस लुक में रनबीर काफी अलग दिखाई दे रहे हैं. लुक देखकर पहली नजर में रनबीर किसी डकैट के जैसे दिखाई दे रहे हैं. खादी के कपड़े पहने रनबीर ने सर पर स्कार्फ बांधा हुआ है. इसके साथ ही रनबीर के चेहरे पर काली घनी दाढ़ी भी दिखाई दे रही हैं.

सामने आई तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि इस दौरान रनबीर सिंह गांव से कुछ लोगों से घिरे दिखाई दे रहे हैं. रनबीर के चेहरे की गंभीरता देखते हुए लग रहा कि जैसे रनबीर किसी इंटेंस सीन को शूट कर रहे हैं. ये पहली बार नहीं है जब रनबीर कपूर अपने लुक से सभी को हैरान कर रहे हैं बल्कि इससे पहले ‘बर्फी’ और ‘संजू’ जैसी फिल्मों में भी रनबीर कपूर ने अपने ट्रांफॉर्मेंशन से सभी को हैरान कर दिया था.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube