शहीद हेमंत करकरे को देशद्रोही कहने पर भड़की कांग्रेस, कहा साध्वी प्रज्ञा पर हो कार्रवाई

नई दिल्ली : कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर शहीदों को अपमानित करने का आरोप लगाया है। सुरजेवाला ने कहा कि साध्वी को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। सुरजेवाला ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने मुंबई हमले में शहीद हुए पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे को अपमानित किया है। ऐसी टिप्पणी करने वाली भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर को माफी मांगनी चाहिए और भाजपा आलाकमान को इनपर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

सुरजेवाला ने कहा कि इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी माफी मांगनी चाहिए। सुरजेवाला ने साध्वी प्रज्ञा के विवादित बयान वाला वीडियो मीडिया से साझा करते हुए कहा कि साध्वी ने 26/11 के शहीद हेमंत करकरे को देशद्रोही कहकर अपमानित किया है। यह अपमान सिर्फ स्वर्गीय हेमंत करकरे का ही नहीं यह देश के हर सैनिक का अपमान है जो आतंकवाद से लड़ते हुए भारत मां के लिए प्राणों की क़ुर्बानी देता है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ने 26/11 मुंबई हमले में शहीद हुए एटीएस चीफ हेमंत करकरे को लेकर विवादित बयान दिया था। जिसमें प्रज्ञा ने स्वर्गीय करकरे को देशद्रोही व रावण कहा था। जिसको लेकर कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई सहित राष्ट्रीय कांग्रेस ने कड़ी निंदा की है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube