शाहजहांपुर में ट्रैक्टर ट्राली पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे गिरी, 13 की मौत

शाजहांपुर। तिलहर थानाक्षेत्र वीर सिंहपुर के पास शनिवार दोपहर एक ट्रैक्टर ट्राली गर्रा नदी के पुल की रेलिंग तोड़ते नीचे जा गिरी। हादसे में कई लोगों के मरने की खबर है।

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में बड़ा हादसा हुआ है। शनिवार दोपहर को ट्रैक्टर ट्रॉली गर्रा नदी के पुल से नीचे गिर गई। ट्रॉली में महिलाओं और बच्चों समेत करीब 40 लोग सवार थे। कई लोगों के मरने की खबर है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों को अस्पताल में भिजवाया गया है। बताया जा रहा है कि ये लोग गर्रा नदी से जल लेने आए थे।

जानकारी के मुताबिक तिलहर क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में कथा का आयोजन हो रहा है। गांव के लोग शनिवार की सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर गर्रा नदी जल लेने गए थे। जल भरने से पहले चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली गर्रा नदी के पुल पर मोड़ रहा था।
बैक करते वक्त ट्रॉली पुल से नीचे उतर गई। देखते ही देखते ट्रॉली पुल से नीचे जा गिरी। घटना के वक्त ट्रॉली में महिलाएं, बच्चे समेत कई लोग सवार थे। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।

लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ट्रॉली को सीधा किया। ट्रॉली के नीचे दबे घायलों को अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि करीब 10 लोगों की मौत हो गई है। कई घायल हैं। इन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube