पूर्व आईएएस अधिकारी और जम्मू-कश्मीर पीपल्स मूवमेंट के अध्यक्ष शाह फैसल को बुधवार को पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से हिरासत में ले लिया. बताया जा रहा है कि शाह फैसल विदेश जा रहे थे. हिरासत में लेने के बाद शाह फैसल को दिल्ली एयरपोर्ट से कश्मीर भेज दिया गया. इसके साथ ही शाह फैसल को घर में नजरबंद भी कर दिया गया है. जबसे केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 में बदलाव करने का फैसला किया है तब से शाह फैसल लगातार विवादित बयान दे रहे हैं. शाह फैसल ने कश्मीर को लेकर बुधवार को विवादित बयान दिया था. शाह फैसल ने कहा था कि हमारे सामने दो ही रास्ते हैं. कश्मीर कठपुतली बने या अलगाववादी. इसके अलावा कोई विकल्प नहीं है.