शिंदे और फडणवीस ने नड्डा, राजनाथ से की शिष्टाचार भेंट

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा से शिष्टाचार भेंट की। नड्डा से मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अपने शपथ ग्रहण समारोह के बाद दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर आये हुये हैं।

मुख्यमंत्री शिंदे ने आज सुबह महाराष्ट्र सदन में महान मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज, भारतीय संविधान के निर्माता डॉ बाबासाहेब अम्बेडकर और महान सामाजिक क्रांतिकारी महात्मा ज्योतिबा फुले की मूर्तियों पर श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात उन्होंने भाजपा अध्यक्ष नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री फडनवीस भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube