श्रीलंका की जेल से रिहा हुए12 भारतीय मछुआरे

(शाश्वत तिवारी):  श्रीलंका की जेल से रिहा किए गए 12 भारतीय मछुआरे मंगलवार को चेन्नई वापस पहुंचे। कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर यह जानकारी दी।
उच्चायोग ने एक्स पर लिखा घर वापसी! 12 भारतीय मछुआरों को कांसुलर सहायता प्रदान की गई और आज सुबह चेन्नई वापस भेज दिया गया।

इससे पहले श्रीलंकाई नौसेना ने एक बयान में बताया था कि द्वीप राष्ट्र के जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में जनवरी महीने में नौसेना ने 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया और उनकी नौकाएं भी जब्त कर ली। नौसेना ने कहा कि मछुआरों को उत्तरी जाफना प्रायद्वीप में कराई नगर तट से गिरफ्तार किया गया था।

तमिलनाडु को श्रीलंका से अलग करने वाले संकरे जलक्षेत्र पाक जलडमरूमध्य में दोनों देशों के मछुआरे मछली पकड़ते हैं, जिस दौरान कई बार भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना अपने क्षेत्र में प्रवेश करने का आरोप लगाते हुए गिरफ्तार कर लेती है।

पिछले कई महीनों के दौरान कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग के हस्तक्षेप के बाद 100 से अधिक भारतीय मछुआरों को श्रीलंका की जेल से रिहा किया गया है। ऐसी स्थिति में भारतीय उच्चायोग उन्हें कांसुलर सहायता प्रदान करता है और उनकी शीघ्र घर वापसी की प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाता है। पिछले महीने श्रीलंका सरकार ने अपने जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किए गए 13 जबकि दिसंबर में 21 भारतीय मछुआरों को चेन्नई वापस भेजा था।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube