श्रीलंका की जेल से 20 भारतीय मछुआरों की रिहाई

( शाश्वत तिवारी):  श्रीलंका की जेल से रिहा किए गए 20 भारतीय मछुआरों की घर वापसी हुई है। कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर यह जानकारी दी। भारतीय उच्चायोग ने मछुआरों की रिहाई और स्वदेश वापसी से पहले एक तस्वीर साझा करते हुए उनकी सकुशल घर वापसी की पुष्टि की। भारतीय दूतावास ने मंगलवार देर शाम ‘एक्स’ पर लिखा घर की ओर वापसी! आज सुबह 20 भारतीय मछुआरों को कोलंबो से चेन्नई वापस लाया गया।

चेन्नई हवाई अड्डे पर पहुंचे मछुआरों ने अपनी सुरक्षित और शीघ्र वापसी के लिए कोलंबो स्थित भारतीय दूतावास का आभार व्यक्त किया और उनकी रिहाई की सुविधा के लिए भारतीय और श्रीलंकाई दोनों सरकारों को धन्यवाद दिया। पिछले सप्ताह श्रीलंका सरकार ने अपने जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किए गए छह भारतीय मछुआरों को चेन्नई वापस भेजा था।

तमिलनाडु को श्रीलंका से अलग करने वाले संकरे जलक्षेत्र पाक जलडमरूमध्य में तमिलनाडु के सैकड़ों मछुआरे मछली पकड़ते हैं, जिस दौरान कई बार भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना अपने क्षेत्र में प्रवेश करने का आरोप लगाते हुए गिरफ्तार कर लेती है। हालांकि ऐसी स्थिति में भारतीय उच्चायोग उन्हें कांसुलर सहायता प्रदान करता है और उनकी शीघ्र घर वापसी की प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाता है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube