श्रीलंका की मदद के लिए भारत संग काम करने को तैयार चीन

बीजिंग। आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका द्वारा चीन पर मदद न करने के आरोपों के बीच चीन ने श्रीलंका की मदद के लिए भारत के साथ काम करने को तैयार होने की बात कही है। चीन ने संकट के समय श्रीलंका की मदद करने के लिए भारत की सराहना भी की है।

श्रीलंका पिछले कुछ महीनों से भीषण आर्थिक व राजनीतिक संकट से जूझ रहा है। पिछले दिनों श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने एक साक्षात्कार में चीन को कठघरे में खड़ा करते हुए आरोप लगाया था कि श्रीलंका को चीन की ओर से अब तक कोई मदद नहीं मिली है। उन्होंने जानकारी दी थी कि श्रीलंका ने चीन से एक बिलियन डॉलर का कर्ज भी मांगा था। राजपक्षे ने आरोप लगाया था कि चीन का पूरा ध्यान अफ्रीका और दक्षिण पूर्व एशिया की ओर जाने के कारण ऐसा हो रहा है।

इस पर चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने कहा कि चीन की ओर से श्रीलंका पर लगातार नजर रखी जा रही है। श्रीलंका की चुनौतियों को लेकर चीन चिंतित भी है।

पत्रकारों से बातचीत में झाओ लिजियान ने कहा कि भारत सरकार ने श्रीलंका की मदद के लिए बहुत कुछ किया है। श्रीलंका की मदद करने वाले भारत की चीन सराहना करता है। उन्होंने कहा कि इस क्रम में चीन भविष्य में भी श्रीलंका की मदद के लिए भारत के साथ काम करने के लिए तैयार है। चीन की सरकार श्रीलंका की मदद के कार्यों को पूरा सहयोग देगी और श्रीलंका को मदद भी मुहैया कराएगी।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube