श्रीलंका ने भारत के खिलाफ सीमित ओवर सीरीज के लिए घोषित की टीम

श्रीलंका ने भारत के खिलाफ सीमित ओवर सीरीज के लिए घोषित की टीम

काेलंबो। श्रीलंका ने शुक्रवार को भारत के खिलाफ 18 जुलाई से शुरू हो रही सीमित ओवर श्रृंखला के लिए अपनी 25 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। दासुन शनाका टीम की अगुवाई करेंगे, जबकि धनंजय द सिल्वा को उप कप्तान बनाया गया है।
अनकैप्ड लाहिरू उदारा, शिरन फर्नांडो और ईशान जयरत्ने को भी टीम में जगह दी गई है। वहीं अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज कुशल परेरा कंधे की चोट के कारण पूरी सफेद गेंद श्रृंखला से बाहर हो गए हैं, जबकि घुटने की चोट से उबर रहे बिनुरा फर्नांडो एकदिवसीय श्रृंखला से बाहर हो गए हैं, हालांकि वह टी-20 सीरीज में टीम के साथ जुड़ेंगे।

श्रीलंका की टीम इस प्रकार है

दसुन शनाका (कप्तान), धनंजय डी सिल्वा (उपकप्तान), अविष्का फर्नान्डो, पथुम निसंका, भानुका राजापक्सा, चरिथ असालंका, मिनोद भानुका, लाहिरू उदारा, वनिंदु हसारंगा, अशेन बंडारा, रमेश मेंडिस, धनंजय लक्षण, प्रवीण जयाविक्रमा, अकीला धनंजय, लक्षण संदाकन, लाहिरू कुमारा, दुष्मंथा चमीरा, कसुन रजिता, असिता फर्नान्डो, चामिका करुणारत्ने, इसुरु उडाना, बिनुरा फर्नान्डो (सिर्फ टी20 में), शिरान फर्नान्डो, इशान जयारत्ने।

वनडे और टी20 सीरीज का शेड्यूल इस प्रकार है…

वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 18 को जबकि दूसरा मैच 20 जुलाई को खेला जाएगा। तीसरा और अंतिम वनडे 23 जुलाई को होगा। T-20 सीरीज का पहला मैच 25 जुलाई, दूसरा मैच 27 जुलाई और तीसरा मैच 29 जुलाई को खेला जाएगा।

टीम: शिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी साव, देवदत्त पडिक्कल, रितुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडे, हार्दिक पंड्या, नीतीश राणा, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, राहुल चाहर, के गौतम, क्रुणाल पंड्या, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, भुवनेश्वर कुमार (उपकप्तान), दीपक चाहर, नवदीप सैनी, चेतन सकारिया।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube